RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे में 22,000 पदों की मंजूरी, Level-1 बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द

By Parveen Phogat

Updated On:

Follow Us

RRB Group D Recruitment 2025 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक लेटर जारी करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्ष 2025 के लिए लेवल-1 (Group D) की भर्ती हेतु 22,000 पदों को मंजूरी दे दी गई है। यह नोटिफिकेशन रेलवे बोर्ड द्वारा 12 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है।

इस लेटर में बताया गया है कि 11 कैटेगरी में Level-1 के पदों के लिए यह मंजूरी दी गई है। सभी Zonal Railways को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपना Final Indent RRBs को भेजें ताकि जल्द से जल्द RRB Group D Recruitment 2025 नोटिफिकेशन जारी किया जा सके।

यह भर्ती लाखों युवाओं के लिए सुनहरा मौका बनने वाली है, क्योंकि रेलवे में Group D की भर्ती सबसे ज्यादा मांग वाली परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।


RRB Group D Recruitment 2025 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामRRB Group D Recruitment 2025
विभागIndian Railways
पद का स्तरLevel-1 (Group D)
कुल रिक्तियाँ22,000
कैटेगरी11 Post Categories
नोटिफिकेशन जारी होने की संभावनाजल्द
आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in / indianrailways.gov.in

RRB Group D Recruitment 2025 – पोस्ट और रिक्तियाँ

पोस्टरिक्तियाँ
Assistant (Track Machine)600
Assistant (Bridge)600
Track Maintainer Grade-IV11,000
Assistant (P-Way)300
Assistant (TRD)800
Assistant Loco Shed (Electrical)200
Assistant Operations (Electrical)500
Assistant (TL & AC)500
Assistant (C&W)1,000
Pointsman-B5,000
Assistant (S & T)1,500

कुल पद = 22,000


RRB Group D Recruitment 2025 – योग्यता मानदंड

पोस्टयोग्यता
Track Maintainer Grade-IV10वीं पास
Pointsman10वीं पास
Assistant (सभी कैटेगरी)10वीं पास या ITI (किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से)

नोट:
सभी लेवल-1 पोस्ट के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। कुछ तकनीकी पदों पर ITI को वरीयता दी जा सकती है।


RRB Group D Recruitment 2025 – आयु सीमा

वर्गआयु सीमा
सामान्य (UR)18–33 वर्ष
OBC18–36 वर्ष
SC / ST18–38 वर्ष

आयु गणना नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि के अनुसार की जाएगी।


RRB Group D Recruitment 2025 Level-1 Categories – Railway Board का आदेश

रेलवे बोर्ड ने साफ लिखा है:

  • HRMS डेटा के आधार पर पदों की समीक्षा की गई
  • 11 कैटेगरी में 22,000 पदों की मंजूरी दी गई
  • Zonal Railways एक सप्ताह के अंदर Final Indent भेजें
  • RRB Bengaluru और Railway Board मिलकर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाएँगे
  • SC / ST / OBC / EWS आरक्षण नियमों का पालन अनिवार्य

इससे साफ है कि RRB Group D Recruitment 2025 अब पूरी तरह से तैयार है और नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है।


RRB Group D Recruitment 2025 – चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया निम्न चरणों के अनुसार होगी:

  1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1)
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

PET के मानक पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए अलग-अलग होंगे।


RRB Group D Recruitment 2025 – Exam Pattern (CBT)

  • कुल 100 प्रश्न
  • समय 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग – 1/3
  • विषय:
    • Mathematics
    • General Science
    • General Awareness
    • Reasoning

RRB Group D Recruitment 2025 – आधिकारिक नोटिफिकेशन कब आएगा?

रेलवे बोर्ड के आदेश में साफ लिखा है कि:

  • Zonal Railways 1 सप्ताह में Indent भेजें
  • RRB जल्द CEN जारी करेगा

इसका मतलब:

RRB Group D Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जनवरी 2026 में आने की 100% संभावना है।


Important Links

लिंकक्लिक करें
Railway Board Official LetterDownload
RRB Official WebsiteVisit
रेलवे भर्ती अपडेटClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now